PM Modi Visit : PM मोदी को स्वीडन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, मिला ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’

PM Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया। यह उनका 31वां वैश्विक सम्मान है।

PM Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान किसी भी राष्ट्राध्यक्ष को दिए जाने वाले स्वीडन के सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में माना जाता है।

इस सम्मान के साथ प्रधानमंत्री मोदी को अब तक कुल 31 वैश्विक सम्मान मिल चुके हैं।

दो दिवसीय स्वीडन दौरे पर पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर स्वीडन पहुंचे। गोथेनबर्ग हवाई अड्डे पर स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई, जिसमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, हरित ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

व्यापार और तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर जोर

भारत और स्वीडन ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए व्यापार और निवेश के नए अवसर तलाशने पर सहमति जताई।

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्ष 2025 में बढ़कर 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है। बैठक में तकनीक, नवाचार, रक्षा निर्माण और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।

2018 में पहली बार पहुंचे थे स्वीडन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले वर्ष 2018 में ‘भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन’ में भाग लेने के लिए स्वीडन गए थे। मौजूदा दौरे को भारत-स्वीडन संबंधों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button