Mumbai/Ahmedabad State News: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन! 12 मंजिल की ऊंचाई पर दौड़ेगी ट्रेन, साबरमती रिवर ब्रिज का काम एडवांस स्टेज में

480 मीटर लंबा पुल लगभग तैयार, 2027 तक बुलेट ट्रेन शुरू करने का लक्ष्य

Mumbai/Ahmedabad State News: देश के पहले हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। गुजरात में इस प्रोजेक्ट का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है और खासतौर पर साबरमती नदी पर बन रहे ब्रिज का निर्माण अब एडवांस स्टेज में पहुंच चुका है।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के अनुसार, यह पुल करीब 36 मीटर यानी लगभग 118 फीट ऊंचा है, जो लगभग 12 मंजिला इमारत के बराबर है। इसी ऊंचाई पर बुलेट ट्रेन गुजरने वाली है, जो इस प्रोजेक्ट को इंजीनियरिंग के लिहाज से बेहद खास बनाता है।

साबरमती नदी पर बन रहा यह पुल करीब 480 मीटर लंबा है और इसे अहमदाबाद-दिल्ली रेलवे लाइन के समानांतर तैयार किया जा रहा है। यह पुल रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह साबरमती बुलेट ट्रेन स्टेशन से लगभग 1 किलोमीटर और अहमदाबाद स्टेशन से करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

निर्माण कार्य की बात करें तो इस पुल के सभी आठ पियर्स (खंभे) तैयार हो चुके हैं। इनकी चौड़ाई 6 से 6.5 मीटर के बीच है और ऊंचाई 31 से 34 मीटर तक है। इनमें से चार पियर्स नदी के भीतर, दो किनारों पर और दो नदी के बाहर बनाए गए हैं।

सबसे खास बात यह है कि पुल के निर्माण के दौरान नदी के प्राकृतिक बहाव को प्रभावित न हो, इसका खास ध्यान रखा गया है। इसके लिए पियर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि जल प्रवाह में न्यूनतम बाधा आए।

State News: दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर घुसी कार ने उठाए गंभीर सवाल

यह पुल 76 मीटर के 5 स्पैन और 50 मीटर के 2 स्पैन से मिलकर बना है। इसका निर्माण आधुनिक “बैलेंस्ड कैंटिलीवर” तकनीक से किया जा रहा है, जो गहरे पानी और लंबे पुलों के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है।

सरकार का लक्ष्य है कि मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड कॉरिडोर पर बुलेट ट्रेन का संचालन 15 अगस्त 2027 तक शुरू कर दिया जाए। इसके लिए काम तेजी से पूरा किया जा रहा है और गुजरात के कई हिस्सों में ट्रैक वर्क भी काफी आगे बढ़ चुका है।

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की एक बड़ी मिसाल बनकर उभर रही है। साबरमती रिवर ब्रिज का तेजी से पूरा होता काम इस बात का संकेत है कि देश में हाई-स्पीड रेल का सपना अब जल्द ही हकीकत बनने वाला है।

Written By: Anushri Yadav

Show More

Related Articles

Back to top button