Singer-Jubin-Nautiyal-जुबिन नौटियाल ने रचाई शादी

Singer-Jubin-Nautiyal-मशहूर पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल की निजी जिंदगी एक बार फिर उनसुर्खियों में है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने उत्तराखंड स्थित अपने गृहनगर में एक निजी समारोह में अपनी बचपन की प्रेमिका के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच सात फेरे लिए हैं। इस सादगी भरे समारोह में केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

डेढ़ साल पहले ही हो चुकी है शादी

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि जुबिन की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले ही हो गयी थी। गायक जुबिन और उनके परिवार के लोग नही चाहते थे कि इस

निजी पारिवारिक कार्यक्रम को अन्य लोगों से साझा किया जाए। लेकिन अब जब यह बात लोगों को पता चल गयी है और उनके सामने आ गयी है तो

इसे स्वीकारने में कोई गुरेज नही है।

हालांकि जुबिन की शादी की खबर ने चर्चाओं को और तेज कर दिया है। इस दावे के बाद अब शादी की टाइमलाइन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ गई है। लेकिन, जुबिन नौटियाल की ओर से अभी तक इस शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है। उनकी जीवनसाथी की पहचान भी सामने नहीं आई है।

Read Also-National /Political Update: क्या राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल होंगे? अटकलों के बीच मनोज तिवारी का बड़ा बयान

Show More

Related Articles

Back to top button