लालगंज, प्रतापगढ़। अस्पृश्यता राष्ट्रीय एकता के लिए गंभीर खतरा-प्रो0 ओझा

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जयन्ती समारोहपूर्वक मनाई गयी।

महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबन्धक एवं प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो0 शिवाकांत ओझा द्वारा डॉ0 अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रो0 ओझा ने कहा कि अस्पृश्यता राष्ट्रीय एकता के लिए गंभीर खतरा है।

उन्होने सामाजिक समरसता एवं दलितों के उद्धार को लेकर डॉ0 अम्बेडकर के योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 अमित सिंह व संचालन हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ0 अम्बिकेश त्रिपाठी ने किया। प्रारम्भ मे प्रो0 अनिल सिंह ने डॉ0 अम्बेडकर के विचार एवं दर्शन पर प्रकाश डाला।

Also Read: लालगंज, प्रतापगढ़। डॉ. अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से जनता को दिए सर्वशक्तिसंपन्न अधिकार — प्रमोद तिवारी

इस मौके पर डॉ0 आशुतोष शुक्ला, डॉ0 ओपी द्विवेदी, डॉ0 प्रकाश सिंह, डॉ0 धर्मेन्द्र बहादुर सिंह, डॉ0 रविकांत कौशल, राजेश सिंह, संतोष प्रजापति, डॉ0 सीमा सिंह, डॉ0 अनीता द्विवेदी, डॉ0 सुरभि सिंह, निवेदिता, मनोज तिवारी आदि रहे।

रिपोर्ट- उमेश पाण्डेय, जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button