Ambedkar Jayanti 2026: अम्बेडकर जयंती पर सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बाबा साहब के कृतित्व पर डाला प्रकाश

Ambedkar Jayanti 2026: जनपद प्रतापगढ़ में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और सम्मान के साथ बाबा साहब को याद किया। इस दौरान डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम का आयोजन नगर के अम्बेडकर चौराहा एवं समाजवादी पार्टी के समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब के सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश को अपनाने का आह्वान किया।

समारोह में उपमुख्य सचेतक विधानसभा एवं डॉ. आर. के. वर्मा, सांसद एस. पी. सिंह, पूर्व विधायक नागेन्द्र यादव एवं राजकुमार पाल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा अब्दुल कादिर जिलानी, आशुतोष पाण्डेय और राजकुमार यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Also Read: Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन

इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button