TET -Exam: टीईटी की अनिवार्यता का विरोध, शिक्षकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

TET -Exam:मध्य प्रदेश के सागर में बुधवार को शिक्षक संघ ने अनुभवी शिक्षकों पर पात्रता परीक्षा (टीईटी) थोपने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आदेश निरस्त करने और सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने की मांग की है।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा अनुभवी शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के आदेश का कड़ा विरोध हो रहा है। शिक्षक संघ का तर्क है कि जो शिक्षक पिछले 25-30 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं, उन पर अब परीक्षा थोपना उनके मनोबल और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

टीईटी संबंधी आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। राज्य सरकार शिक्षकों के पक्ष में उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करे। पेंशन, ग्रेच्युटी और अवकाश नगदीकरण के लाभ के लिए प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना की जाए।

सागर कलेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में अध्यापक शिक्षक संघ मोर्चा के सदस्य एकत्रित हुए और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों का कहना है कि अन्य राज्यों ने भी इस विषय पर विधिक पहल की है, अतः मप्र सरकार को भी संवेदनशील रुख अपनाना चाहिए।

Read Also-India Bangladesh Relations : भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की पहल, ऊर्जा और व्यापार सहयोग बढ़ाने पर सहमति

Show More

Related Articles

Back to top button