
सोनभद्र। जिले की सीमा सटे चन्दौली जनपद में चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव में अपने बहन के घर आये युवक को तिवारीपुर बाजार से घर लौटते समय तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 1 अप्रैल की रात करीब साढ़े 8 बजे की है। इस घटना की जानकारी होने के बाद उसके जीजा और बहन घायल संजय को लेकर सोनभद्र के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जनकपुर अपने बहन के घर आये संजय पुत्र कल्लन 27 वर्ष, निवासी गुरु परासी ,थाना रावर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र 01 अप्रैल दिन बुद्धवार को तिवारीपुर से घरेलू सामान लेकर बहन के घर लौट रहा था। तिवारीपुर स्थित शराब की दुकान के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मैजिक गाड़ी ( UP 64 Z 5143) ने उसे टक्कर मार दी। यह पूरी घटना शराब की दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गयी।
मैजिक की टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मैजिक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। परिजनों ने गाड़ी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। हालांकि, उन्होंने वाहन का नंबर (UP64Z5143) नोट कर लिया था।
सड़क दुर्घटना के बाद परिजन घायल संजय को सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि संजय के हाथ-पैर टूट गए है और उसके सिर व कमर में भी गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
Also Read: Lucknow News-50 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
घायल संजय की बहन चन्दा देवी ने इस घटना की लिखित शिकायत मझगांवा पुलिस चौकी थाना चकरघट्टा में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। चकरघट्टा थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने जानकारी दी कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही थी और बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हो गया है।
हालांकि, संजय के परिजनों ने पुलिस के इस दावे का खंडन किया है। उनका कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं हुआ है। समझौते को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है और मामला संदेह के घेरे में बना हुआ है।
रिपोर्ट :- रवि पाण्डेय
सोनभद्र



