Lucknow News-50 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार

Lucknow News-उत्तर प्रदेश की एसटीएफ वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया हैं।

एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक, शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए इनामी बदमाश की पहचान मऊ जिले के गोहाना अन्नूपार निवासी शुभम सिंह के रूप में हुई हैं। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने 13 जनवरी को अपने दोस्त विशाल के कहने पर उसके साथ मिलकर पिडवल मोड थाना घोषी जनपद मऊ में सर्राफा व्यवसायी को तमंचा सटाकर उनको डरा धमकाकर सोने व चांदी के गहने लूटे थे। इस घटना में उसके साथ मोनू, शिवम सोनकर अन्य लोग शामिल थे। लूट की घटना के बाद मोनू यादव ने लूटे गए सोने-चांदी के जेवर को बेचकर उसको पैसा दिया था। उसके खिलाफ मऊ के कोपागंज थाना में मुकदमा दर्ज था। अभियुक्त को संबंधित थाना पुलिस को सुपुर्द कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Read Also-West Bengal Election : बंगाल चुनाव से पहले ED की कार्रवाई तेज, TMC नेताओं को समन; Mamata Banerjee का हमला

Show More

Related Articles

Back to top button