Mau News-फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के निर्देश, लेखपालों के साथ बैठक आयोजित

Mau News-Instructions to expedite farmer registry work, meeting held with accountants

Mau News-तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के उद्देश्य से समस्त लेखपालों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए इसे समयबद्ध और शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा, कानूनगो मतीन खान, परशुराम यादव तथा राजेश राम समेत सभी लेखपाल भी मौजूद रहे।

ग्रामीण स्तर पर शेष कार्य पूर्ण करने के लिए जनसहयोग जरूरी: एसडीएम

Read Also-Ganderbal Encounter : ‘सवालों के घेरे में गांदरवल एनकाउंटर’, एलजी Manoj Sinha ने दिए जांच के आदेश, 7 दिन में रिपोर्ट तलब

Show More

Related Articles

Back to top button