
Sonbhadra News-जनपद सोनभद्र के थाना अनपरा व थाना शक्तिनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एसओजी के सहयोग से लूट की घटना का सफल अनावरण किया गया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्त घायल हुए हैं तथा कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 2 अदद अवैध तमंचा, जिंदा खोखा कारतूस, लूटा गया माल एवं घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
प्रकरण
बताते चले कि 27 मार्च को थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से चार अज्ञात अपराधियों द्वारा, जो दो मोटरसाइकिलों पर सवार थे, लूट की घटना कारित की गई थी। घटना में 63,हजार नकद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य आवश्यक कागजात से भरा बैग लूट लिया गया था।उक्त घटना के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-75/2026, धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 304(2) बीएनएस को लोप करते हुए धारा 309(4) बीएनएस में परिवर्तित किया गया तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अनपरा सत्येंद्र राय व थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी का विवरण-
1अप्रैल को समय लगभग 22 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। कुबरी पहाड़ी के पास संदिग्धों ने स्वयं को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें
अभियुक्त संजय यादव पुत्र राजेश यादव,पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासीगण झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र, के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गए।मौके से अन्य दो अभियुक्त
धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल को भी गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, लूटा गया माल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।
घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया गया तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा निरीक्षण किया गया।गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-87/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त लूट की घटना चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से की गई थी। चन्द्रेश यादव पूर्व में भारत फाइनेंस कम्पनी में कार्यरत रहा है, जिसे कलेक्शन के दिन व समय की जानकारी थी।
पूछताछ के आधार पर चन्द्रेश यादव को भी गिरफ्तार किया गया। यह भी ज्ञात हुआ कि अभियुक्त धीरज यादव पूर्व में पीजी कॉलेज ओबरा में छात्रसंघ महामंत्री रह चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
संजय यादव पुत्र राजेश यादव, उम्र करीब 22 वर्ष मुठभेड़ में घायल
पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल, उम्र करीब 28 वर्ष मुठभेड़ में घायल
धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव, उम्र करीब 27 वर्ष
हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल, उम्र करीब 26 वर्ष
चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव, उम्र करीब 29 वर्ष साजिशकर्ता
बरामदगी का विवरण-
2अदद अवैध तमंचा,2 अदद जिंदा कारतूस व 2 अदद खोखा कारतूस,28,500 नकद,1 बायोमेट्रिक मशीन
1 टैबलेट,3 मोबाइल फोन कलेक्शन डायरी एवं अन्य दस्तावेज,2 मोटरसाइकिल
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय, थाना अनपरा
उप निरीक्षक कमल नयन दुबे, थानाध्यक्ष शक्तिनगर
उप निरीक्षक संतोष कुमार, उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह
हेड कास्टेबल रामू राजभर, अनिष कुमार, संजय कुमार
कास्टेबल रमेश गोड़, शशि भूषण, अजीत कुमार
जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।
Read Also-Rajasthan SI Exam-राजस्थान SI परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: परीक्षा तय समय पर होगी, रिजल्ट पर रोक
सोनभद्र से संजय द्विवेदी की रिपोर्ट



