Raghav Chadha : AAP में बड़ा बदलाव – राघव चड्ढा राज्यसभा उप-नेता पद से हटे, अशोक मित्तल बने नए डिप्टी लीडर

Raghav Chadha : AAP ने राज्यसभा में बड़ा बदलाव करते हुए राघव चड्ढा को उप-नेता पद से हटाया। अशोक मित्तल नए डिप्टी लीडर बने। शेयर बाजार पर चड्ढा का बयान भी चर्चा में।

Raghav Chadha : आम आदमी पार्टी (आम आदमी पार्टी) ने राज्यसभा में अपने नेतृत्व ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को उप-नेता पद से हटा दिया गया है, जबकि अशोक मित्तल को नया उप-नेता नियुक्त किया गया है।

इस संबंध में पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर बदलाव की जानकारी दी है। वर्तमान में AAP के राज्यसभा में कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें सात पंजाब और तीन दिल्ली से हैं।

इस बीच, राघव चड्ढा ने हाल ही में संसद में भारतीय शेयर बाजार को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भारतीय बाजार में आई गिरावट पर सरकार से छोटे निवेशकों को राहत देने की मांग की थी।

पश्चिम एशिया का संघर्ष भारत की सीधी भागीदारी

राज्यसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया का संघर्ष भारत की सीधी भागीदारी वाला नहीं है, लेकिन इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने इसे “ब्लैक स्वान” घटना बताते हुए कहा कि यह अचानक और बाहरी कारणों से उत्पन्न स्थिति है, जिसका भारत की बुनियादी आर्थिक स्थिति से सीधा संबंध नहीं है।

चड्ढा के अनुसार, वैश्विक तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय वित्तीय बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा है और निवेशकों की संपत्ति में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button