Maharashtra News: सोलापुर में खौफनाक कदम, पिता ने बच्चों को जहर देकर खुद दी जान

पत्नी के घर छोड़ने के बाद बढ़ी हताशा ने हालात को इतना गंभीर बना दिया कि यह खौफनाक कदम उठाया गया।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के Solapur जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद से परेशान एक पिता ने अपने ही तीन मासूम बच्चों को जहर पिला दिया और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भीमा अण्णा वाघमारे (34) के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसका अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी मायके चली गई थी। पत्नी के वापस न लौटने से वह गहरे मानसिक तनाव में आ गया था।

घटना वाले दिन वह अपने तीनों बच्चों—प्रगति (8), प्रतीक (6) और प्रतीक्षा (4)—को पास के खेत में ले गया। वहां उसने पहले बच्चों को जहर पिलाया और फिर खुद भी जहर खा लिया। जहर का असर होते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीनों बच्चों की हालत गंभीर हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, तीनों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। इस बीच, परिजनों ने बताया कि घटना से पहले उसने अपनी पत्नी को फोन कर कहा था—“मैं अब इस दुनिया से जा रहा हूं, तुम आकर बच्चों को ले जाना।”

Also Read: Oracle Layoff: नौकरी गई तो मौका समझो, Perplexity CEO के बयान पर बवाल

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस घरेलू विवाद सहित सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

Written By: Kalpana Pandey
Show More

Related Articles

Back to top button