
DC vs LSG: आईपीएल 2026 के मुकाबले में Delhi Capitals ने Lucknow Super Giants को 6 विकेट से हराया, लेकिन मैच के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने फैंस को चौंका दिया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में टीम मालिक Sanjiv Goenka और कप्तान Rishabh Pant के बीच तीखी बहस होती नजर आई। तस्वीरों में गोयनका का नाराज अंदाज साफ दिख रहा था, जिससे यह जाहिर हो रहा था कि टीम की हार उन्हें काफी खल गई है। इस घटना ने फैंस को उस पुराने विवाद की याद दिला दी, जब उन्होंने पहले KL Rahul के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया था।
सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा
इस बहस के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने गोयनका के रवैये की आलोचना की। कई लोगों का कहना है कि कप्तान से इस तरह सार्वजनिक तौर पर बात करना टीम के मनोबल को नुकसान पहुंचा सकता है। उनका मानना है कि ऐसी चर्चा ड्रेसिंग रूम तक ही सीमित रहनी चाहिए।
Rishabh Pant ने बताई हार की वजह
मैच के बाद Rishabh Pant ने हार की वजह ‘एक्स्ट्रा’ रन को बताया। उन्होंने कहा कि कम स्कोर के बावजूद टीम ने कोशिश की, लेकिन 20 अतिरिक्त रन (16 वाइड और 4 लेग बाई) महंगे साबित हुए। पंत ने यह भी माना कि अगर पावर-प्ले में कुछ और विकेट मिल जाते, तो मैच का रुख बदला जा सकता था।
टीम बॉन्डिंग पर उठे सवाल
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह विवाद लखनऊ टीम की एकजुटता को प्रभावित करेगा, या फिर पंत आने वाले मैचों में प्रदर्शन से इसका जवाब देंगे। आने वाले मुकाबले इस बात का फैसला करेंगे।
Written By: Kalpana Pandey



