Lucknow: BRDS- डॉ. भंवर राठौर के नेतृत्व में डिजाइन शिक्षा का भरोसेमंद नाम

Lucknow: डिज़ाइन और आर्किटेक्चर एंट्रेंस की तैयारी कराने वाले संस्थानों में Bhanwar Rathore Design Studio (BRDS) ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। देशभर के छात्रों के बीच यह संस्थान आज भरोसेमंद नाम बन चुका है, जहां से हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित होते हैं।

इस संस्थान की स्थापना अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त डिजाइनर Dr. Bhanwar Rathore ने की थी। वे National Institute of Fashion Technology (NIFT) से स्नातक हैं और डिजाइन क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर चुके हैं। अपने रचनात्मक कार्यों और शोध के लिए वे देश-विदेश में पहचान रखते हैं।

BRDS की खासियत इसकी गुणवत्ता आधारित शिक्षा, अनुभवी फैकल्टी और क्रिएटिव ट्रेनिंग है। संस्थान NID, NIFT, UCEED, CEED, NATA और BFA जैसी परीक्षाओं की तैयारी कराता है। वर्तमान में BRDS देश के 40 से अधिक शहरों में 80 से ज्यादा सेंटरों के माध्यम से छात्रों को प्रशिक्षण दे रहा है।

Also Read: Rajgir (Bihar): भारत-दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के बीच ‘नॉलेज पार्टनर’ की भूमिका निभाएगा सीएसईएएस

संस्थान का फोकस सिर्फ परीक्षा पास कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों की रचनात्मक सोच और डिजाइन स्किल्स को विकसित करना भी है। यही वजह है कि यहां से जुड़े छात्रों को राष्ट्रीय स्तर के टॉप डिजाइन और आर्किटेक्चर कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।

डॉ. भंवर राठौर के नेतृत्व में BRDS लगातार नए प्रयोग और शोध के जरिए डिजाइन शिक्षा को नई दिशा दे रहा है, जिससे यह संस्थान आज देशभर के छात्रों की पहली पसंद बन गया है।

रिपोर्ट- निखिल श्रीवास्तव

Show More

Related Articles

Back to top button