India: लोकसभा से पास हुआ बिल, Amaravati बनेगी आंध्र प्रदेश की स्थायी राजधानी

India: आंध्र प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। Amaravati को राज्य की स्थायी राजधानी बनाने वाला विधेयक अब Lok Sabha से पारित हो चुका है। खास बात यह है कि आजाद भारत में पहली बार संसद में किसी शहर को राजधानी घोषित करने के लिए अलग से बिल लाया गया है।

इस अहम बिल को Bharatiya Janata Party, Indian National Congress और Telugu Desam Party का समर्थन मिला, जबकि YSR Congress Party ने इसका विरोध किया।

बहस के दौरान कांग्रेस सांसद Manickam Tagore ने कहा कि उनकी पार्टी इस बिल के साथ है, लेकिन राज्य को विशेष दर्जा भी मिलना चाहिए। वहीं, भाजपा नेताओं ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे राज्य को स्थिर प्रशासनिक पहचान मिलेगी।

विरोध करते हुए वाईएसआरसीपी सांसदों ने किसानों के मुद्दे उठाए। उनका कहना है कि अमरावती परियोजना के लिए अधिग्रहित हजारों एकड़ जमीन के बदले किसानों को अब तक पूरा मुआवजा नहीं मिला है, जिससे असंतोष बना हुआ है।

Also Read: Mumbai Event: भीड़ बेकाबू, Salman Khan को बचाने में छूटे सुरक्षाकर्मियों के पसीने

गौरतलब है कि 2014 में राज्य के बंटवारे के बाद Hyderabad को 10 साल तक Andhra Pradesh और Telangana की साझा राजधानी बनाया गया था। अब इस नए कानून के लागू होते ही अमरावती को आधिकारिक और स्थायी राजधानी का दर्जा मिल जाएगा।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button