Rae Bareli News- रायबरेली के आलोक बने भारतीय पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान

Rae Bareli News- Alok of Rae Bareli becomes captain of Indian Para Cricket Team

Rae Bareli News-एनटीपीसी ऊंचाहार में कार्यरत और रायबरेली निवासी आलोक शर्मा को भारतीय पैरा क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। श्रीलंका की फिजिकल क्रिकेट एसोसिएशन के निमंत्रण पर 3 से 5 अप्रैल 2026 तक कोलंबो के स्काई स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में भारत और श्रीलंका के बीच विशेष रूप से सक्षम (पैरा) खिलाड़ियों का टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मैच के लिए आलोक शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर परियोजना के अधिकारियों कर्मचारियों सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

उल्लेखनीय है कि आलोक शर्मा भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में पहले भी खिलाड़ी के तौर पर चयनित हो चुके हैं और उन्होंने कई मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। वह इससे पहले नवंबर 2025 में भी श्रीलंका में भारतीय पैरा क्रिकेट टीम की ओर से खेल चुके हैं।

अब यह उनकी दूसरी अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी, जिसमें वे कप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। डीएएफसी इंडिया के आयोजन सचिव महेंद्र सिंह द्वारा जारी चयन पत्र में आलोक शर्मा के समग्र प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कप्तान चुने जाने की जानकारी दी गई है। चयन में सभी राज्यों के खिलाड़ियों और डीएएफसी अधिकारियों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया। आलोक शर्मा रायबरेली के जवाहर विहार कॉलोनी में रहते हैं और एनटीपीसी में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

वे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आलोक के चयन पर परिवार, मित्रों और खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि रायबरेली जिले के लिए गौरव की बात है।

Read Also-Oli-Arrested-ओली की गिरफ्तारी के विरोध में यूएमएल का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा

Show More

Related Articles

Back to top button