Netafim : नेटाफिम ने लॉन्च की 5वीं पीढ़ी की AI-आधारित ऑटोमेटेड डोज़िंग मशीनें, स्मार्ट फर्टिगेशन में क्रांति

Netafim : नेटाफिम ने 5वीं पीढ़ी की AI आधारित ऑटोमेटेड डोज़िंग मशीनें लॉन्च कीं। स्मार्ट फर्टिगेशन से किसानों को मिलेगा बेहतर पोषक तत्व नियंत्रण, लागत बचत और फसल गुणवत्ता में सुधार।

Netafim : प्रिसिजन इरिगेशन (टपक सिंचाई) में अग्रणी कंपनी नेटाफिम (ऑर्बिया का प्रिसिजन एग्रीकल्चर बिजनेस) ने 5वीं पीढ़ी की आधारित ऑटोमेटेड डोज़िंग मशीनों की नई रेंज लॉन्च की है। नई रेंज फर्टिगेशन को अधिक सटीक, आसान और रिमोट मॉनिटरिंग योग्य बनाती है। इसमें फर्टिकिट™ 5G, फर्टिवन™ 5G, नेटाजेट™ 5G और नेटाफ्लेक्स™ 5G जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।

नेटाफिम की डोज़िंग 5G रेंज फसल की ज़रूरत के हिसाब से पोषक तत्वों का सही वितरण करती है। यह तकनीक खाद, पानी और बिजली की खपत को नियंत्रित करके किसानों की लागत और मेहनत कम करती है। साथ ही, यह पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करती है और मिट्टी व पानी की गुणवत्ता को लंबे समय तक बनाए रखती है।

नेटाफिम इरिगेशन इंडिया के COO विकास सोनावणे ने कहा कि यह AI-आधारित समाधान किसानों को फर्टिगेशन में सटीकता, ऑटोमेशन और रियल-टाइम निगरानी प्रदान करता है। इससे फसल की गुणवत्ता बेहतर होती है और मुनाफा बढ़ता है।

डोज़िंग 5G रेंज के प्रमुख उत्पाद

फर्टिकिट™ 5G: खुली फसल और बागानों के लिए लचीला और कस्टमाइज़ेबल सिस्टम।

फर्टिवन™ 5G: छोटे क्षेत्र के लिए आसान और असरदार सिंगल-चैनल डोज़िंग।

नेटाजेट™ 5G: संवेदनशील फसल के लिए तेज़ EC/pH नियंत्रण, एडाप्टिव डोज़िंग।

नेटाफ्लेक्स™ 5G: एडवांस फर्टिगेशन, ओपन टैंक मिक्सिंग और डुअल सेंसर तकनीक।

किसानों के शुरुआती अनुभव बताते हैं कि नई मशीनें खाद की बर्बादी को कम करती हैं, पैदावार बढ़ाती हैं और फसल की क्वालिटी में सुधार लाती हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button