
Azamgarh News : आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील स्थित लहरपार गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार सोनू श्रीवास्तव को मुंबई में आयोजित ‘प्रारंभ उत्तर दर्शन’ के 55वें वार्षिक समारोह में प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से उनके गांव और पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
यह भव्य समारोह मुंबई के घाटकोपर पश्चिम में आयोजित हुआ, जिसमें हिंदी भाषी समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। यह सम्मान भाजपा नेता अखिलेश सिंह द्वारा उनके पिता स्वर्गीय वीरेंद्र बहादुर सिंह की स्मृति में प्रदान किया जाता है।
सोनू श्रीवास्तव पिछले 14 वर्षों से डेक्कन क्रॉनिकल ग्रुप के अंग्रेज़ी दैनिक ‘द एशियन एज’ से जुड़े हुए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति, प्रशासनिक व्यवस्था और नीतिगत फैसलों पर गहन और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी अलग पहचान बनाई है।
अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ट्रांसपोर्ट बीट से की थी, जहां रेलवे और मुंबई की लाइफलाइन मानी जाने वाली BEST बस सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग को काफी सराहना मिली।
गौरतलब है कि वर्ष 2024 में उन्हें पत्रकार विकास संघ द्वारा ‘बेस्ट पॉलिटिकल जर्नलिस्ट अवार्ड’ से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता का प्रमाण है।
यह सम्मान महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता कृपाशंकर सिंह द्वारा 28 मार्च की शाम प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों, परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।



