Proposal Viral Video: IPL 2026 मैच में प्रपोजल बना मजाक, घुटनों पर बैठा फैन, गिर गई अंगूठी

Proposal Viral Video: मुंबई इंडियंस और Kolkata Knight Riders के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान एक अनोखा और मजेदार वाकया देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी। मैच के बीच स्टैंड्स में एक फैन ने अपनी गर्लफ्रेंड को फिल्मी अंदाज में प्रपोज करने का प्लान बनाया, लेकिन यह प्लान पूरी तरह गड़बड़ा गया।

Mumbai Indians की जर्सी पहने एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड, जो KKR की जर्सी में थी, को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करता है। लेकिन जैसे ही वह अंगूठी निकालकर पहनाने की कोशिश करता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिर पड़ता है। इसी दौरान अंगूठी भी उसके हाथ से छूट जाती है।

इस अचानक हुए घटनाक्रम से आसपास बैठे लोग भी चौंक जाते हैं, लेकिन फिर सभी मिलकर अंगूठी ढूंढने में उसकी मदद करते हैं। आखिरकार युवक अपनी गर्लफ्रेंड को अंगूठी पहनाने में सफल हो जाता है। इस तरह ‘पोपट’ हुआ प्रपोजल अंत में सफल जरूर हो गया।

मैच की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 220 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Also Read: उन्नाव। उन्नाव में बालाजी मंदिर का 31वां जन्मोत्सव आज से, चार दिन चलेंगे धार्मिक कार्यक्रम

इस मजेदार प्रपोजल वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button