Cyclone Narelle: ऑस्ट्रेलिया का आसमान हुआ खून जैसा लाल, वैज्ञानिकों ने बताया चौंकाने वाला कारण

Cyclone Narelle: Australia में हाल ही में एक हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली, जब आसमान का रंग अचानक खून जैसा लाल हो गया। Western Australia के शार्क बे और पिलबारा जैसे इलाकों में 27 मार्च को यह अजीब नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों को डरा दिया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही इसे लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी फैलने लगीं।

हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने इस घटना के पीछे की असली वजह साफ कर दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटना Tropical Cyclone Narelle की वजह से हुई। इस शक्तिशाली चक्रवात ने तेज हवाओं के साथ अंदरूनी इलाकों से भारी मात्रा में धूल को हवा में उठा लिया, जिसमें आयरन ऑक्साइड (लोहे के कण) की मात्रा ज्यादा थी।

जब ये धूल वायुमंडल में फैली, तो सूर्य की रोशनी के साथ मिलकर आसमान का रंग लाल दिखाई देने लगा। इसे वैज्ञानिक भाषा में लाइट स्कैटरिंग कहा जाता है। आमतौर पर आसमान नीला दिखता है, क्योंकि छोटी तरंगदैर्ध्य वाली नीली रोशनी ज्यादा बिखरती है। लेकिन इस मामले में बड़े धूल कणों ने नीली और हरी रोशनी को रोक दिया और लाल रंग ज्यादा दिखाई देने लगा।

Also Read: LPG Cylinder Booking: LPG Cylinder Booking में दिक्कत? पुराना नंबर बंद होने पर ऐसे करें अपडेट

वैज्ञानिक इसे मी स्कैटरिंग (Mie Scattering) कहते हैं, जो तब होता है जब वायुमंडल में बड़े कण मौजूद होते हैं। यह चक्रवात भी खास माना जा रहा है, क्योंकि यह ऑस्ट्रेलिया के तीन अलग-अलग तटों से टकराने वाला दुर्लभ तूफान रहा। इस दौरान 125 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और भारी बारिश भी हुई, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

Written By: Kalpana Pandey

Show More

Related Articles

Back to top button