सोनभद्र। भाजपा शासनकाल को स्वर्णिम काल बताने वालों को तरिया में दस दिन बिताने की चुनौती – संदीप मिश्रा

सड़क, परिवहन व स्वास्थ्य सुविधाओ से जूझ रहे तरिया क्षेत्र के लोग, बिहार–झारखंड को जोड़ने वाला मार्ग खस्ताहाल

सोनभद्र। जनपद को बिहार राज्य से जोड़ने वाले प्रमुख मार्ग पटवध–बसुहारी के निर्माण को लेकर सोमवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का निर्माण कई वर्षों से चल रहा है, लेकिन विभागीय लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अब तक अधूरा पड़ा है।

सदर विधानसभा क्षेत्र के तरिया इलाके की ग्राम पंचायत चकरिया में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मोर्चा संयोजक संदीप मिश्रा ने ग्रामीण परिवारों की समस्याएं सुनीं।

लोगों की बात सुनने के बाद उन्होंने शासन-प्रशासन की उदासीनता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि तरिया क्षेत्र की तीन प्रमुख मांगें जल्द पूरी की जानी चाहिए। इनमें पटवध से पोखरिया बसुहारी मार्ग का शीघ्र निर्माण, बरहमोरी में 50 बेड का स्वास्थ्य केंद्र और पूरे क्षेत्र में मोबाइल टावर की स्थापना शामिल है।

Also Read: iPhone 18 Pro Price Leak: लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, सस्ता आ सकता है iPhone 18 Pro

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मोर्चा बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। साथ ही उन्होंने भाजपा शासनकाल को स्वर्णिम काल बताने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने परिवार के साथ यहां दस दिन रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन की वास्तविक स्थिति का अनुभव करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मूलभूत सुविधाओं के अभाव में संघर्ष कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मनोज निषाद, जयश्री निषाद, गिरधारी निषाद, राजू निषाद, विजय, कमलेश निषाद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button