
T20 WC Final Match:फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने हैं। मैच की शुरुआत टॉस के साथ हुई, जिसमें न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
टॉस हारने के बाद भारतीय टीम अब पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी कर भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की रणनीति के साथ मैदान में उतरी है।
फाइनल मुकाबले को लेकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। दर्शकों को उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए कितना मजबूत स्कोर खड़ा कर पाती है और न्यूजीलैंड की टीम उसका पीछा कैसे करती है।
Read Also-Lucknow: श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए महासंघ सक्रिय, लखनऊ में हुई प्रेस वार्ता



