
Pratapgarh: प्रतापगढ़ जिले के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर विकास खंड अंतर्गत हंडौर (बासूपुर) गांव में 8 मार्च 2026 को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रानीगंज विधानसभा से विधायक Dr. R. K. Verma मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और क्षेत्रवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने कहा कि होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व है। यह त्योहार समाज को एकजुट करने और पुरानी कड़वाहट को भुलाकर नई शुरुआत करने का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की।
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में जिला उपाध्यक्ष राज कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष अहमद अली, नीरज पासी, रामलाल यादव, संतोष यादव कोटेदार, प्रदीप यादव, प्रेम यादव, सोनू यादव, लाल बहादुर यादव (प्रधान), कुँवर बहादुर वर्मा (प्रधान) और श्री राम वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Also Read: Women’s Day 2026: महिलाओं के शरीर में छिपी 7 खास ताकतें, जिन्हें विज्ञान भी मानता है
कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सामाजिक एकता का संदेश दिया। गांव के लोगों ने भी इस अवसर पर विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। होली मिलन समारोह में मौजूद लोगों ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और खुशी से भरा रहा।
उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता (यूनाइटेड भारत)


