Excise Policy Case : ‘BJP 10 से ज्यादा सीटें जीत ले तो राजनीति छोड़ दूंगा’, कोर्ट से राहत के बाद केजरीवाल की सीधी चुनौती

Excise Policy Case : दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में कोर्ट से राहत मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने BJP और पीएम मोदी को दिल्ली में दोबारा चुनाव की चुनौती दी। जानें क्या कहा और कोर्ट का पूरा फैसला।

Excise Policy Case : दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में बड़ी राहत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोला है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि मैं पीएम मोदी को दिल्ली में नए चुनाव कराने की चुनौती देता हूं। अगर BJP 10 से ज्यादा सीटें जीतती है, तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।”

‘PM मोदी और अमित शाह देश से माफी मांगें’

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई। उन्होंने कहा, “PM मोदी और अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए। कोर्ट ने केस को पूरी तरह फर्जी और ट्रायल के लायक नहीं बताया।”

उन्होंने खुद को और अपनी पार्टी को “कट्टर ईमानदार” बताते हुए कहा कि यह फैसला सच्चाई की जीत है।

एक्साइज पॉलिसी केस में क्या हुआ?

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को एक्साइज पॉलिसी मामले में Arvind Kejriwal, पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia और 21 अन्य आरोपियों को राहत दी।

स्पेशल जज जितेंद्र सिंह ने केंद्रीय जांच एजेंसी Central Bureau of Investigation (CBI) की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी “बड़ी साजिश या आपराधिक मंशा” साबित करने में नाकाम रही और मामला ठोस सबूतों के बजाय अनुमान पर आधारित प्रतीत होता है।

अदालत ने टिप्पणी की कि CBI का केस न्यायिक जांच की कसौटी पर खरा नहीं उतरता।

BJP पर राजनीतिक साजिश का आरोप

केजरीवाल ने कहा कि यह पूरा मामला राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित था। उन्होंने कहा, “हमारे खिलाफ साजिश रची गई। लेकिन सच सामने आ गया।”

उन्होंने दिल्ली की मौजूदा समस्याओं – पॉल्यूशन, प्रदूषित यमुना और खराब सड़कों को लेकर भी BJP सरकार पर निशाना साधा।

आगे क्या?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले के बाद दिल्ली की सियासत और गरमा सकती है। केजरीवाल की खुली चुनावी चुनौती से BJP और AAP के बीच टकराव तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

दिल्ली की राजनीति में आने वाले दिनों में नए घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button