Shri Rameshwar Nath Dham: श्री रामेश्वर नाथ धाम में दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां तेज

Shri Rameshwar Nath Dham: जिले के बिहार ब्लॉक अंतर्गत फूलपुररामा स्थित श्री रामेश्वर नाथ धाम में आगामी महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और आयोजन को भव्य रूप देने के लिए प्रबंधन समिति अंतिम रूप देने में जुटी है।

मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार 15 और 16 फरवरी 2026 को बाबा भोलेनाथ की वार्षिक पूजा एवं दो दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, भंडारा, प्रसाद वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। “हर-हर महादेव” के जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहेगा और भक्तिमय वातावरण बनेगा।

महोत्सव की सूचना के लिए प्रचार वाहन के माध्यम से आसपास के गांवों और कस्बों में आमंत्रण दिया जा रहा है। वहीं, कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महोत्सव में सहभागिता करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत (प्रतापगढ़)

Show More

Related Articles

Back to top button