Job Opportunity in SEBI: 91 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, हर महीने 70 हजार रुपये सैलरी

Job Opportunity in SEBI:भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने युवाओं के लिए एक शानदार अवसर निकाला है। सेबी द्वारा Young Professional 2026 के तहत कुल 91 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 70,000 रुपये का मानदेय दिया जाएगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग विभागों में कुल 91 यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति की जाएगी। यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने

70,000 रुपये (फिक्स)

मानदेय दिया जाएगा। इसमें कोई ग्रेड पे या अतिरिक्त भत्ते शामिल नहीं होंगे।

योग्यता क्या हो सकती है?

अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग हो सकती है, लेकिन सामान्य तौर पर

•ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन

•फाइनेंस, लॉ, इकोनॉमिक्स, आईटी या मैनेजमेंट से जुड़े उम्मीदवारों को मौका मिल सकता है।

पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

चयन कैसे होगा?

उम्मीद है कि उम्मीदवारों का चयन

•शॉर्टलिस्टिंग

•इंटरव्यू

के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा की संभावना कम बताई जा रही है।

आवेदन कहां करें?

इच्छुक उम्मीदवार SEBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की तारीख और आखिरी डेट की जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी।

क्यों है ये भर्ती खास?

•बिना परीक्षा के नौकरी का मौका

•सेबी जैसे बड़े संस्थान में काम करने का अनुभव

•अच्छी सैलरी

•करियर को मजबूत करने का अवसर

Read Also-करप्शन इंडेक्स 2025 जारी: भारत की रैंकिंग में मामूली सुधार, डेनमार्क सबसे ईमानदार देश

Show More

Related Articles

Back to top button