FOUNDATION-DAY-सीएसजेएमयू के 61वें स्थापना दिवस पर विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदर कांड

FOUNDATION-DAY-छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कानपुर में 61वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को परिसर के विश्वेश्वर महादेव मंदिर में सुंदर कांड का संगीतबद्ध पाठ किया गया। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। दीन दयाल शोध केंद्र, कर्मकांड के सहायक आचार्य डॉ श्रवण कुमार द्विवेदी व संगीत विभाग से सहायक आचार्य सतीश के नेतृत्व में आचार्यों ने संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया।

इस मौके पर कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहा कि विश्वविद्यालय के 61वें स्थापना दिवस पर हुए इस कार्यक्रम से सभी को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे इसके लिए सभी को पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए। परिस्थितियां कैसी भी हो सत्य और सकारात्मक कर्म के मार्ग पर चलने की कोशिश करनी चाहिए। कार्यक्रम के आखिर में आरती हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में श्री विशेश्वर महादेव मंदिर समिति के पंकज मिश्रा, चंद्रिका त्रिपाठी, अभिषेक मिश्रा, विजय त्रिवेदी भी उपस्थित रहे।

Read Also-UP-DEVKI-NANDAN-THAKUR-जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है : देवकी नंदन ठाकुर

Show More

Related Articles

Back to top button