
Singrauli News-प्रेम की कोई सरहद नहीं होती इस कथन को साकार करती एक अनोखी शादी इन दिनों सिंगरौली में चर्चा का विषय बनी हुई है। सात समुंदर पार फ्रांस से एक युवती अपने दूल्हे को अपनाने और जीवनसाथी बनाने के लिए पूरे परिवार के साथ सिंगरौली पहुंची है।
यह अंतरराष्ट्रीय विवाह भारतीय संस्कृति और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न होगा। विदेशी धरती से आई दुल्हन द्वारा भारतीय परंपराओं को आत्मसात करने की यह पहल लोगों के लिए आकर्षण और उत्सुकता का केंद्र बनी हुई है।
इस विशेष विवाह को लेकर जिलेभर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोग इसे न केवल प्रेम की जीत मान रहे हैं, बल्कि इसे भारतीय संस्कृति की वैश्विक स्वीकार्यता का सुंदर उदाहरण भी बता रहे हैं।
यह अनोखी शादी सिंगरौली को एक नई पहचान देने के साथ-साथ ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत कर रही है।
Singrauli News-Read Also-SIR मामले में चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा आरोप, ममता बनर्जी पर भड़काऊ भाषण और डर फैलाने का दावा



