Singrauli News-बघबुड़वा स्कूल के 130 विद्यार्थियों को स्वेटर व शैक्षणिक किट वितरित

Singrauli News-ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हिंडालको–महान द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत एक सराहनीय पहल की गई। इस क्रम में शासकीय माध्यमिक विद्यालय बघबुड़वा में अध्ययनरत 130 विद्यार्थियों को स्वेटर एवं शैक्षणिक किट का वितरण किया गया।

शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए बच्चों को गर्म स्वेटर उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिलेगी। इसके साथ ही कॉपी, पेन, पेंसिल सहित आवश्यक अध्ययन सामग्री से युक्त शैक्षणिक किट भी प्रदान की गई, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई में सहयोग मिल सके।

इस कार्यक्रम में हिंडालको–महान की मानसी महिला मंडल की सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। महिला मंडल की सदस्य स्वयंसेवक के रूप में वितरण व्यवस्था, बच्चों के मार्गदर्शन और कार्यक्रम संचालन में सहयोग करती नजर आईं। उनकी सहभागिता ने महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का सकारात्मक संदेश दिया।

मानसी महिला मंडल की सदस्यों ने बताया कि शिक्षा समाज के विकास की मजबूत नींव है और उनका प्रयास है कि कोई भी बच्चा संसाधनों या मौसम की वजह से पढ़ाई से वंचित न रहे। ऐसे प्रयास बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करते हैं।

विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों ने हिंडालको–महान की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से ठंड के मौसम में बच्चों की उपस्थिति बढ़ती है और शिक्षा के प्रति उनका रुझान मजबूत होता है।

गौरतलब है कि हिंडालको–महान शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आजीविका विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से सिंगरौली क्षेत्र में सामाजिक विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। यह कार्यक्रम उसी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

Read Also-SIR मामले में चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में बड़ा आरोप, ममता बनर्जी पर भड़काऊ भाषण और डर फैलाने का दावा

Show More

Related Articles

Back to top button