
Family-Business News-बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर दर्शकों को नए और अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनकी आगामी वेब सीरीज ‘फेमिली बिजनेस’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है और नेटफ्लिक्स पर इसका टीजर भी जारी हो चुका है। इस सीरीज का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, हंसल मेहता और निरेन भट्ट ने मिलकर किया है। टीजर में अनिल कपूर के साथ विजय वर्मा मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।
‘फेमिली बिजनेस’ की कहानी बाप-बेटे के रिश्ते और उनके बीच चलने वाली तकरार पर आधारित है। अनिल कपूर इसमें जेह डावर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि विजय वर्मा उनके बेटे सिड मल्होत्रा की भूमिका में नजर आएंगे। कहानी एक अमीर घराने के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां पैसों और सत्ता की लड़ाई में रिश्तों की अहमियत कम हो जाती है और बाप-बेटे भी एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाते हैं।
इस सीरीज के जरिए रिया चक्रवर्ती लंबे समय बाद अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। उनके अलावा नेहा धूपिया, राइमा सेन और नंदिश संधू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दमदार स्टारकास्ट और अलग विषयवस्तु के चलते ‘फैमिली बिजनेस’ को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है।



