Pratapgarh News – जिला कांग्रेस कार्यालय प्रतापगढ़ में मासिक बैठक संपन्न, स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बनी रणनीति

Pratapgarh News – जिला कांग्रेस कार्यालय पर आज मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन स्नातक एमएलसी चुनाव प्रभारी एवं कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. देवमणि तिवारी के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया।

बैठक के दौरान स्नातक फॉर्म भरवाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्लॉक अध्यक्षों — सदर ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद वसीम और कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गौतम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य ब्लॉक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मुख्य अतिथि डॉ. देवमणि तिवारी की उपस्थिति में संगठन की चुनावी रणनीति, मतदाता संपर्क अभियान और बूथ स्तर की तैयारियों* पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि स्नातक एमएलसी और शिक्षक एमएलसी चुनाव कांग्रेस संगठन के लिए एक अहम अवसर है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों, विचारधारा और शिक्षा क्षेत्र में किए गए कार्यों को मजबूती से प्रस्तुत करना होगा।

बैठक में प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, राम रतन तिवारी, सुरेश कुमार सरोज, रियाज सुल्तान, मोहम्मद हुजैफ, माताफेर पाल तथा विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष सुभाष तिवारी (पट्टी), विवेक पाण्डेय (आसपुर देवसरा), बृजेश पाण्डेय (बाबा बेलखरनाथ), रविन्द्र मिश्रा (लक्ष्मणपुर), चरण सिंह यादव (गौरा), गोविन्द सरोज (बाबागंज), मेराज अंसारी (बिहार), मोहम्मद कासिम (सड़वा चंडिका), राम कुमार पटेल (शिवगढ़) और मोहम्मद असलम (मान्धाता)सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी वेदांत तिवारी  ने दी।
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता

यूनाइटेड भारत, प्रतापगढ़।**

 

Show More

Related Articles

Back to top button