
Pratapgarh News-नगर के सांगीपुर वार्ड स्थित श्रीरामजानकी मैरिज हॉल में श्रीमदभागवत कथा को लेकर हुए भण्डारे में श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नीरज तिवारी भी शामिल हुए। कथा मण्डप में आयोजन समिति की ओर से संयोजक पूर्व उप निदेशक स्वास्थ्य डा0 पुरूषोत्तम शुक्ल, हाईकोर्ट के अधिवक्ता जयकृष्ण शुक्ल, आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ला ने न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को भगवान श्रीकृष्ण का चित्र एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं भण्डारे में हुए भजन संकीर्तन में भी श्रद्धालुओं को मगन देखा गया। समाजसेविका दयावती शुक्ला, रीतू शुक्ला, डा0 प्रतिमा पाण्डेय, प्रियंका शुक्ला, गरिमा शुक्ला ने धर्मानुरागियों का स्वागत किया। सह संयोजक डा0 आशीष शुक्ला ने आभार जताया।
इस मौके पर समाजसेवी राजेश तिवारी, पावर कारपोरेशन के रिटायर्ड मुख्य अभियंता इं. अनिल पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी, पार्श्वगायक रवि त्रिपाठी, प्राचार्य डा0 ऋचासुकुमार, डॉ0 पूर्णिमा मिश्रा, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, डॉ0 रमेशचंद्र पाण्डेय, विद्युत मिश्र, इं. सुनील पाण्डेय, विकास मिश्र, डा0 आरएस त्रिपाठी, प्रभाकर द्विवेदी, राहुल मिश्र, आदि रहे।
Pratapgarh News-Read Also-Pratapgarh News-सदभावना व संस्कृति की परम्परा के साथ राष्ट्रीयता है प्रकाश पर्व का संदेश-प्रमोद तिवारी
रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत प्रतापगढ़