
Pratapgarh News -उपायुक्त स्वतः रोजगार देव कुमार यादव के मार्गदर्शन में खण्ड विकास अधिकारी लालगंज विमल कुमार श्रीवास्तव व सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) लालगंज ध्रुव कुमार जायसवाल के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा सम्मान एवं आर्थिक स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में सांगीपुर ब्लाक सभागार में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति के अन्तर्गत जागरूकता कायर्कम का आयोजन किया गया। मनरेगा और आजीविका मिशन के अन्तर्गत महिला सहभागिता बढाने उनकी आजीविका संवर्धन व आत्मनिर्भर बनाने एवं तकनीकी रूप से कार्य क्षमता विकसित कर समर्थ नागरिक बनने हेतु ब्लाक मिशन मैनेजर रंजना पटेल के संचालन में समूह सखी ग्राम पंचायत दलापटी सोना देवी एवं बैंक सखी संजू मौर्या भारतीय स्टेट बैंक – दिवानगंज एवं स्वास्थ्य सखी सपना देवी ग्राम पंचायत बादशाहपुर, रोशनी आजीविका सखी ग्राम पचायत राजमतीपुर द्वारा समूह से जुडने व उसके पश्चात जीवन में आए हुए बदलाव व आजीविका संवर्धन के बार में अपने विचार रखे गए। ब्लाक मिशन मैनेजर रंजना पटेल द्वारा उपस्थित दीदियों को सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर-1090, 181 की जानकारी दी गयी। आर्थिक सशक्तिकरण हेतु मनरेगा व स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय समिति की दीदियों को आजीविका संवर्धन के संबंध में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा परामर्श सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी।
इसी प्रकार विकास खण्ड सांगीपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में मनरेगा योजनान्तर्गत महिला सहभागिता बढानें उनकी आजीविका संवर्धन व आत्मनिर्भर बनाने एवं तकनीकी रूप से कार्य क्षमता विकसित कर समर्थ नागरिक बनने हेतु ग्राम प्रधान कन्हैया लाल, ग्राम रोजगार सेवक रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में कार्य पर नियोजित महिला श्रमिकों क्रमशः बेलहिन, रीता, कंचन, राजकुमारी, गुडडा देवी, राजकली आदि को महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 की जानकारी दी गयी। आर्थिक सशक्तिकरण हेतु मनरेगा व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका संवर्धन के संबंध में जागरूक किया गया। स्वास्थ्य एवं पोषण के संबंध में राज्य सरकार व भारत सरकार द्वारा परामर्श सेवाओं के बारे में जानकारी दी गयी। ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में मनरेगा द्वारा चलाए जा रहे कार्य से समाज में महिलाओं की भागीदारी एवं नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में खण्ड विकास अधिकारी सांगीपुर विमल कुमार श्रीवास्तव व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सांगीपुर रमेशचन्द्र द्वारा ग्राम विकास अधिकारी धीरेन्द्र गौतम व तकनीकी सहायक अरूण त्रिपाठी के सहयोग से ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद व विकासखण्ड में श्रमिक नियोजन बढ़ाने व महिला सहभागिता 700 से 1000 तक की संख्या तक बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट उमेश पाण्डेय यूनाईटेड भारत जिला संवाद दाता प्रतापगढ़