
Up News- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद (MOEFCCPC) ने अवधेश तिवारी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस अवसर पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए अवधेश तिवारी ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से देश सेवा, मानव सेवा और पौधारोपण जैसे कार्यों में जुड़े हैं और आगे भी पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार काम करेंगे।
उन्होंने कहा— पर्यावरण सुरक्षित होगा तभी आने वाला कल सुरक्षित होगा। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए हमें अभी से जल संरक्षण और प्रकृति के संरक्षण पर ध्यान देना होगा, अन्यथा आने वाली पीढ़ी को इसका गंभीर दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा।
ज्ञात हो कि अवधेश तिवारी भारतीय जनता पार्टी में भी विभिन्न पदों पर रहते हुए समाज सेवा करते आ रहे हैं।