
Pratapgarh News -भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री **स्व. राजीव गांधी** की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय *इंदिरा भवन* में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष **डॉ. नीरज त्रिपाठी** ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष **मो. इस्तियाक** ने किया।
इस दौरान स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि *“भारत में कंप्यूटर व सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति लाने का श्रेय स्व. राजीव गांधी को जाता है। उन्होंने संविधान के 73वें संशोधन के जरिये पंचायतों में महिलाओं को 33% आरक्षण दिलाया और मताधिकार की न्यूनतम आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष की, ताकि युवा राजनीति में अधिक भागीदारी कर सकें।”*
गोष्ठी में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
वेदांत तिवारी (कोषाध्यक्ष), महेंद्र शुक्ल (सेवादल अध्यक्ष), रामशिरोमणि वर्मा, सूर्य प्रकाश शुक्ला, चंद्रनाथ शुक्ला, रियाज सुल्तान (कार्यालय सचिव), राजेंद्र वर्मा (पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष), मो. वसीम (सदर ब्लॉक अध्यक्ष), महेंद्र मिश्रा (मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष), शहजाद सलमानी (सिटी नगर पंचायत अध्यक्ष), आशिक अली, राम रतन तिवारी (उपाध्यक्ष), फतेह बहादुर सिंह, नूर आलम, सुरेश मिश्र, राजू खान, अरबाज आलम, अबू शमा, धर्मराज सिंह, सुरेश दुबे, सलमान खान, दरगाही भारती, आशीष विश्वकर्मा, मो. फरीद, सुरेश प्रजापति सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता।