Sonbhadra- सुरक्षा और संरक्षा हेतु की जाये सतत निगरानी-नोडल -मण्डलायुक्त

Sonbhadra-  मण्डलायुक्त मिर्जापुर मण्डल बाल कृष्ण त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने चुर्क वन रेंज प्रथम के अन्तर्गत लौवा रोपावनी का औचक निरीक्षण किये।निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने लौवा रोपावनी-2025 प्रथम क्षेत्रफल 10 हेक्टेयर के रोपण की समीक्षा के दौरान स्थानीय प्रजाति, चिरौंजी, महुआ, तेन्दू, ईमली, अर्जुन, कांजी के पौधों के बारे में जानकारी ली तथा लगाये जा रहे पौधों की सुरक्षा व सिंचाई के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। एक पेड़ माॅ के नाम अभियान के अन्तर्गत मण्डलायुक्त ने नीम प्रजाति के पौधों का रोपण किये। रोपित किये गये चिरौंजी व अन्य प्रजाति के पौधों को देखे और उसके सम्बन्ध मंे एस0डी0ओ0 राबर्ट्सगंज श्री विनीत सिंह से जानकारी प्राप्त की, इस दौरान मण्डलायुक्त ने चिरौंजी के वृक्ष को भी देखें। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा पौध रोपित किया गया।

सोनभद्र संजय द्विवेदी की रिपोर्ट

Show More

Related Articles

Back to top button