NEET UG 2025: कोडागु की केजी निधि ने NEET-UG 2025 में हासिल की 84वीं रैंक, कर्नाटक में रहीं 7वें स्थान पर

NEET UG 2025: कोडागु जिले की रहने वाली केजी निधि ने NEET-UG 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 84वीं रैंक और कर्नाटक राज्य में 7वीं रैंक हासिल कर एक शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में 720 में से 648 अंक प्राप्त किए।

नवोदय विद्यालय से ली शिक्षा, बचपन से दिखाया हुनर

निधि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्रीमंगला के जेसी प्राइमरी स्कूल से शुरू की और बाद में नवोदय विद्यालय, गलीबीडू (मदिकेरी) से माध्यमिक शिक्षा पूरी की। शुरू से ही पढ़ाई में रुचि और नियमित अभ्यास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।

सिर्फ NEET ही नहीं, CET में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

NEET के साथ-साथ निधि ने कर्नाटक सीईटी परीक्षा में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 550वीं रैंक प्राप्त की है। यह उनकी शैक्षणिक विविधता और परिश्रम का प्रमाण है। फिलहाल वे मंगलुरु में प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स (PUC) की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बताया कि NEET की तैयारी उन्होंने पहले वर्ष से ही शुरू कर दी थी।

माता-पिता और कॉलेज का मिला भरपूर सहयोग

निधि का कहना है कि उनकी सफलता के पीछे उनके माता-पिता और कॉलेज का बड़ा योगदान है। उनके पिता श्री गणपति जिला सशस्त्र रिजर्व बल, मदिकेरी में एएसआई हैं, और माता गुणवती जक्कनल्ली सरकारी विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका हैं।

NEET UG 2025: ALSO READ- Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, अमेरिकी हमले से भड़का पश्चिम एशिया का तनाव

मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प

निधि का सपना मेडिकल क्षेत्र में सेवा देना है और वह आगे भी इसी क्षेत्र में शिक्षा जारी रखेंगी। उनके आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है।

Show More

Related Articles

Back to top button