
Fred Smith death: FedEx कॉर्पोरेशन के संस्थापक और पूर्व CEO फ्रेड स्मिथ का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके परिवार ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। मिसिसिपी के मार्क्स में जन्मे स्मिथ ने अपना अधिकतर जीवन टेनेसी के मेम्फिस में बिताया। यूएस मरीन कॉर्प्स में सेवा देने के बाद उन्होंने 1971 में FedEx की नींव रखी। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व में FedEx ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को छुआ और यह कंपनी आज वैश्विक स्तर पर एक बड़ा नाम बन चुकी है।
फ्रेड स्मिथ अपने पीछे एक बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी डायने एविस और कुल दस बच्चे हैं। उनकी पहली शादी लिंडा ब्लैक ग्रिशम से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे – विंडलैंड स्मिथ राइस और रिचर्ड डब्ल्यू. स्मिथ – हैं। 2022 में फ्रेड स्मिथ ने FedEx के CEO पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन वह कंपनी के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में सक्रिय रहे।
FedEx के मौजूदा CEO और प्रेसिडेंट राज सुब्रमण्यम ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि फ्रेड सिर्फ संस्थापक नहीं बल्कि कंपनी की आत्मा थे। वे एक प्रेरणास्त्रोत, मार्गदर्शक, आदर्श पिता, पति और सच्चे दोस्त थे।
Fred Smith death: also read- Sangathan Srijan Abhiyan: कांग्रेस ने गुजरात में किए संगठनात्मक बदलाव, 40 नए जिला अध्यक्षों की घोषणा
आज FedEx 220 से अधिक देशों में अपनी सेवाएं दे रही है और इसके पास 660 से अधिक विमानों का बेड़ा है। कंपनी ने एयर कार्गो सेक्टर में क्रांति ला दी, जिसमें स्मिथ की सोच, मेहनत और नेतृत्व की अहम भूमिका रही। FedEx एक्सप्रेस आज दुनिया की सबसे बड़ी और भरोसेमंद कार्गो एयरलाइनों में गिनी जाती है।