Mohanlalganj: Dimple Yadav की रैली में दिखी भयंकर भीड़, तालियों से हुआ स्वागत

Mohanlalganj: लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से Samajwadi Party प्रत्याशी पूर्व मंत्री R.K Chaudhary के समर्थन में कस्बा Mohanlalganj स्थित काशीश्वर इंटर कालेज फील्ड पर उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए सपा सांसद Dimple Yadav ने कहा कि BJP वाले जा रहे हैं गठबंधन की सरकार आ रही है, इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर सबसे पहले अग्निवीर व्यवस्था को समाप्त करने की बात कही जिसका सभा में मौजूद बड़ी संख्या में युवाओं ने तालियों से स्वागत किया।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि सरकार हर परीक्षा के पेपर लीक कर कर नौकरियां निरस्त कर रही है जिससे आरक्षण ना देना पड़े। इस तरह सरकार द्वारा आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना दिया जायेगा। किसानों को MSP देने की बात कही और और उन्होंने मंच पर से ही उन्होंने सरकार द्वारा दिए जा रहे राशन में चोरी करने की बात करते हुए सामने बैठी बड़ी संख्या में महिलाओं से पूछा कि राशन कम मिल रहा है कि नहीं तो भीड़ से आवाज आई राशन कम मिल रहा है। इसके साथ ही Dimple Yadav ने जनसभा में मौजूद सभी लोगों से तीन बार हाथ उठाकर संकल्प दिलाया कि वह समाजवादी पार्टी प्रत्याशी को बीस मई को मतदान कर भारी मतों से विजई बनाने की अपील किया।

Mohanlalganj: also read-Uttarakhand- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के पक्ष में किया प्रचार

इसके पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने मौजूद लोगों से सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री आर चौधरी को एकजुट होकर भारी मतों से साइकिल का बटन दबाकर भारी मतों से विजई बनाने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, महासचिव शब्बीर खान, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, पूर्व विधायक गोमती यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सीएल वर्मा, सपा महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, प्रेमलता यादव, शांति यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयलक्ष्मी, वरिष्ठ सपा नेता केपी सिंह, श्रवण कुमार यादव, राजकुमार यादव, भारत यादव, अमरपाल सिंह, महामंत्री राम लखन यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, सरोजिनी नगर से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रुद्र Daman Singh Bablu, Dinesh Yadav, Navneet Singh, K.P Yadav, Gyanendra Singh, Padam Singh, Sonu Yadav, Shamsher Singh, Arunesh Pratap Singh उर्फ Dallu, Nagesh Pratap Singh , Vijay Yadav, Mohammad Raees, Bhola Lodhi, Ashrafilal Dhiman, Santram Rawat Harishankar Rawat, Mohd Sufiyan, Mohd. Wahid , Umesh Yadav, Gyan Chandra Rawat, समेत हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Back to top button