मुरैना : रंजिश के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या

भोपाल। मुरैना में गोली मारकर एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर लेपा भिसोडा गांव में दो पक्षों के विवाद में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मरने वालो में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक भिसोडा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद रंजीत का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से हमला किया। इस हत्याकांड में मरने वालों में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।

पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं, सभी एक ही परिवार के हैं। 3 लोग घायल हैं। वायरल वीडियो में हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और और एक के बाद एक पांच लोगों को गोली मार देता है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

Show More

Related Articles

Back to top button