सिंगरौली के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण पदक 2 रजत पदक एवं 7 कांस्य पदक पर कब्जा जमाय

बेस्ट टीम परफॉर्मेंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

सिंगरौली दी शोतोकान रियुक्यू कराते डो फेडरेशन इंडिया के तत्वाधान में फेडरेशन कप 7वीं ऑल इंडिया ओपन कराते प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के सारनाथ बनारस में आयोजित किया गया था उपरोक्त प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिंगरौली जिले के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण पदक 2 रजत पदक एवं 7 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
रौनक राज 1 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक, इशिका मौर्य 1 स्वर्ण पदक, आर्यंस भारद्वाज 1 स्वर्ण पदक,तविशा मिश्रा1 रजत पदक, संस्कृति प्रिया 1 कांस्य पदक, आस्था पांडेय 1 कांस्य पदक,
लक्की कुमारी 1 कांस्य पदक, सुहानी कुमारी 1 कांस्य पदक,
प्रतिभा रानी नायक1 कांस्य पदक, श्रेया दुबे1 कांस्य पदक,
विराट दुबे1 कांस्य पदक पर कब्जा जमा कर ऐतिहासिक सफलता अर्जित किया है। टीम कोच प्रीति ज्योति रही। उपरोक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन, शत प्रतिशत सफलता एवं अनुशासन के लिए आयोजित समिति के अध्यक्ष व दी शोतोकान रियुक्यू कराते डो फेडरेशन इंडिया के चेयरमैन शिहान आशीष भारद्वाज ने टीम को बेस्ट परफॉर्मेंस ट्रॉफी प्रदान सम्मानित कर बधाई दी। उपरोक्त खिलाड़ी मार्शल आर्ट अकैडमी सिंगरौली के तकनीकी निदेशक गणेश सिंह विशाल के देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उपरोक्त उपलब्धि पर एनटीपीसी विंध्या क्लब में एक सादा आयोजन के माध्यम से समारोह के मुख्य अतिथि एनटीपीसी विंध्याचल एजीएम (सेफ्टी) आशीष कुमार अग्रवाल ने मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र अपने कर कमल से वितरण कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि कराते एक बेहतर खेल के साथ आत्मरक्षा का उत्कृष्ट साधन है इसे हर बच्चों को सीखना चाहिए विशेष कर बालिकाओं को तो प्रमुखता से सीखने की जरूरत है जिससे दुर्गम स्थिति में अपनी सुरक्षा बखूबी कर सके। उपरोक्त उपलब्धि पर मार्शल आर्ट एवं ऊर्जांचल स्केट अकादमी के अध्यक्ष शक्ति मौर्य, एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव, सिंगरौली जिला जंप रोप एशोसिएशन के अध्यक्ष श्रीमती शिखा दुबे, अकादमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके दुबे, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिंगरौली नम्रता सिंह आदि सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दिया है।

Show More

Related Articles

Back to top button