निरीह व असहायो पर दया करना पुनीत कार्य—- इन्दू सिंह

अनपरा ( सोनभद्र ) दिसंबर माह में चल रही बर्फीली हवाओ से हाड कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना पुनीत कार्य है। रात के अंधेरे में जब सारे लोग अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने के लिए दिशिता महिला मंडल रेनूसागर गरीबों का दर्द समझ सैकड़ाें गरीबों व असहायों के बीच कंबल बांटे।

दिशिता महिला मंडल रेनूसागर द्वारा सामाजिक कार्यक्रम के अर्न्तगत ग्राम पंचायत कुलडुमरी के धनबहवा गॉव में कड़कड़ती ठंड से निजात दिलाने के लिए ग्रामीणो में कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इन्दू सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि दिशिता महिला मंडल अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह सजग है और ग्रामीणों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने व सहयोग के लिए सदैव प्रयासरत है,अंत में उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर जहा प्रचंड ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है,लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है,इसलिए गरीब, निरीह व असहायो पर दया करना पुण्य का कार्य होता है इसी कड़ी में दिशिता महिला मंडल का यह एक छोटा सा प्रयास है। इस आयोजन में धनवहवॉ गॉव के 101 वृ़द्ध, विधवा व विकलांग ग्रामीणो को कम्बल वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में महिला मंडल वरिष्ठ सदस्याऐं विभा शैलेश सिंह, सपना तिवारी, मोना श्रीवास्तव, मेनका अरोड़ा,आशा सैनी, विभा सिंह, रमा सिंह, रितु दबे, सविता चौबे,रजनी रूगंटा, सीमा बियाला व दिशिता महिला मंडल की सचिव कविता श्रीमाली, तुलिका श्रीवास्तव, व अन्य सदस्यायो के अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य, बी डी सी सहित वरिष्ठ समाज सेवी राम सेवक व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button