उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य मौजूदगी में अनपरा नगर पंचायत के अध्यक्ष विश्राम प्रसाद ने ली भाजपा की सदस्यता।   

               

            
अनपरा सोनभद्र। तीन दिन से  अनपरा में चल रहे गहमा गहमी व तरह तरह  चर्चा पर विराम लगाते हुए। आखिरकार जो लोगों को आशंका था वह पूरा हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के मौजूदगी में प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर नगर पंचायत अनपरा के अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने भाजपा का सदस्य ग्रहण किया। उनके साथ म्योरपुर के जिला पंचायत सदस्य सुषमा चुर्क के मोहन कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने विधायक ओबरा व राज्यमंत्री संजीव सिंह के नेतृत्व में, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा धर्मवीर तिवारी के मौजूदगी में बुधवार को भाजपा के सदस्यता ग्रहण कर। ऊर्जानगरी में उथल-पुथल के बीच विराम लगा दिया गया। अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार अपने लाव लश्कर व परिवार के सदस्यों के साथ लखनऊ प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा के सदस्यता ग्रहण किया। वहीं अन्य लोगों ने भी उनके साथ सदस्यता ली।अध्यक्ष के सदस्यता ग्रहण करने से उनके समर्थकों सदस्यों में भारी खुशी का माहौल है। एवं उनके आगमन का इंतजार हो रहा है स्वागत के लिए। पूर्व प्रधान ककरी सभासद राम विशाल दुबे ने अध्यक्ष को भाजपा सदस्यता लेने के लिए बधाई देते हुए उनके नेतृत्व क्षमता की सराहना की।वही चेयरमैन का कहना है ये कोई नई बात नही है। मैने निर्दल चुनाव जितने के बाद अपने मर्यादा पुरुषोत्तम राम को धर वापसी के बाद मैने भी अपना पुराना घर वापस आ गया।इसमें कोई नई बात नही है मेरे सब अपने हैं।नगर पंचायत अनपरा की जनता के विश्वाश विकाश को पूरा करने का हर संभव प्रयास होगा। सबका साथ सबका विकास के बीजेपी के नारा का पालन होगा।

Show More

Related Articles

Back to top button