हलाला लिखे सामग्री वापस करने को मिले समय – राजेश गुप्ता

युनाइटेड भारत सोनभद्र। मंगलवार को मेन चौक आनन्द कटरा पर उ प्र शासन के निर्देशानुसार खाध सुरक्षा विभाग उ प्र उधोग व्यापार मण्डल के तत्वावधान में हलाल प्रोडेक्ट के सम्बन्ध में बैठक हुई जिसमे सहायक खाध आयुक्त सुशील सिंह और सभी खाध सुरक्षा अधिकारी गण उपस्थिति थे व्यापारीयो को हलाल प्रोडेक्ट के उपर उ प्र शासन के द्वारा लगाये गये प्रतिबंध की बिस्तार से जानकारी दी गई और इस प्रकार के प्रोडेक्ट को तत्काल हटाकर सम्बधित कम्पनी को वापस करने की अपील की गई अगर इसके बाद भी दुकानो में प्रतिबंधीत प्रोडेक्ट पाये जाने पर कठोर कार्यवाही होगी जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने फूड अधिकारीयो से कहा कि व्यापारियों को अपने अपने दुकानो से उक्त सामानो को हटाये जाने का समय दिया जाय क्यो की व्यापारियों को हलाल प्रोडेक्ट की जानकारी नहीं थी बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई बैठक में जिला बरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल जिला महामंत्री राजेश बंसल जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल जिला प्रवक्ता प्रकाश केशरी युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल युवा जिला उपाध्यक्ष आन्नद प्रकाश गुप्ता नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल किराना अध्यक्ष श्याम लाल केशरी युवा नगर अध्यक्ष संदीप केशरी किराना महामंत्री नन्दलाल कुशवाहा आदि व्यापारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button