सोनभद्र में नियुक्त निरीक्षक विनोद कुमार सिंह बने सीओ

सोनभद्र।निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर सोनभद्र द्वारा कंधों पर पद प्रतीक सितारे लगाकर पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

   बताते चले कि जनपद सोनभद्र में नियुक्त निरीक्षक विनोद कुमार सिंह को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर आज दिनांक 01.09.2023 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर सोनभद्र  राहुल पाण्डेय द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रमोशन पाने पर  विनोद कुमार सिंह के कंधों पर पद प्रतीक सितारे लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।

Show More

Related Articles

Back to top button