चुनाव में जीत के लिए मतदाता सूची पर रखना होगा ध्यान- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा साजिश करने के अपने पुराने काम में लग गई है। वह धोखा देकर वोट चाहती है। भाजपा लोकतंत्र को प्रभावित करने के कई तरीकों के जरिए जनादेश को अपमानित करने पर तुली हुई है। हर राज्य सरकार लोककल्याणकारी काम करती है परन्तु भाजपा अपनी राजनीति के लिए लाभार्थियों को सुविधाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करके लोकतंत्र की निष्पक्षता को ही नष्ट करने की साजिश करती है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि भाजपा साजिश करने के अपने पुराने काम में लग गई है। वह धोखा देकर वोट चाहती है। भाजपा लोकतंत्र को प्रभावित करने के कई तरीकों के जरिए जनादेश को अपमानित करने पर तुली हुई है। हर राज्य सरकार लोककल्याणकारी काम करती है परन्तु भाजपा अपनी राजनीति के लिए लाभार्थियों को सुविधाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करके लोकतंत्र की निष्पक्षता को ही नष्ट करने की साजिश करती है।

also read-https://unitedbharat.net/%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80/#:~:text=EPAPER-,%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%9C%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%80%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%AC%E0%A5%88%E0%A4%A0%E0%A4%95%20%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82%20%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%88%20%E0%A4%95%E0%A4%88%20%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%8B%E0%A4%82%20%E0%A4%AA%E0%A4%B0%20%E0%A4%9A%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BE,-United%20Bharat
अखिलेश यादव आज यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में विधायकों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सात वर्षों से भाजपा सरकार ने विकास का कोई काम नहीं किया। समाजवादी पार्टी सरकार के कामों से भाजपा अपने कामों की तुलना नहीं कर सकती है। भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। इसलिए समाजवादियों को पूरी निष्ठा से लोकतंत्र को बचाने में जुटना है। लोकसभा चुनाव 2024 में कहीं भी कोई कमी नहीं छोड़नी है। भाजपा को हर हाल में सत्ता से हटाने का यह ऐतिहासिक मौका है। इस मौके को हाथ से नहीं निकलने देना है। कहा कि चुनाव में जीत के लिए मतदाता सूची पर ध्यान रखना होगा।

मतदाता सूची में अभी 9 दिसम्बर 2023 तक नाम बढ़ाने का अंतिम अवसर है। मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के लिए फार्म नं0 6, नाम काटे जाने के लिए फार्म नं0 7 और संशोधन के लिए फार्म नं0 8 भरना होगा। इन दिनों मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य हो रहा है। 5 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर रात दिन लगकर लोकतंत्र को बचाने के लिए सघन जनसम्पर्क अभियान में जुट जाएं।

Show More

Related Articles

Back to top button