सभी तहसीलों में आयोजित किया गया संपूर्ण समाधान दिवस

जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कोविड-19 प्रोटोकल का पालन कराते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया। तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में जो भी शिकायत आए उनका निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय प्रत्येक दिन समय से खुले कार्यालय में जो भी लाभार्थी, नागरिक आए उनसे अच्छा व्यवहार किया जाए।

उनके लिए पीने के लिए पानी तथा वैठने की व्यवस्था किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा निर्देश किया गया कि जमीनी विवाद सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके। तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 98 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 8 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया तथा शेप १० शिकायती प्रार्थना पत्रों को 90 निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शेप शिकायती प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर डीएफओ प्रणव जैन, उप जिलाधिकारी आलापुर जिला विकास अधिकारी, क्षेत्राधिकारी आलापुर तथा जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल 121 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमे से 5 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेप 116 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष 111 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 5 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेप 106 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष कुल 97 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 5 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेप 92 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया। तहसील अकवरपुर मे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी डा. सदानंद गुप्ता तथा उप जिलाधिकारी अकवरपुर के समक्ष कुल 82 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 2 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेप So शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रचार वाहन को तहसील परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Show More

Related Articles

Back to top button