वनीता महिला मंडल ओबरा द्वारा डांडिया रास का आयोजन अधिकारी मनोरंजन क्लब में किया गया

ओबरा।वनीता महिला मंडल ओबरा द्वारा डांडिया रास का आयोजन अधिकारी मनोरंजन क्लब में किया गया| जिसका उद्घाटन सीजीएम राधे मोहन , श्रीमती आभा मोहन,योगेश गुप्ता जीएम ,श्रीमती नीलिमा गुप्ता ,श्रीमती सुनीता अग्रवाल और श्रीमती अरुणा सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया।इस कार्यक्रम में सदस्याओं ने एक से बढ़कर एक ग्रुप डांडिया डांस प्रस्तुत किया। बच्चों ने भी मनमोहक ग्रुप डांस प्रस्तुत करके दर्शकों को मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में पति पत्नियों ने युगल ग्रुप डांस प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधुलिका राय सचिव,श्रीमती रेणु पांडेय उपसचिव ,श्रीमती मनीषा द्विवेदी ,मांडवी,मीनाक्षी,रूपम,आशा जायसवाल ने किया |

Show More

Related Articles

Back to top button