रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम के साथ 67 वी प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज

तीन दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मे 18 मंडल के प्रतिभागी कर रहे प्रतिभाग

पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह तीर चलाकर किया गया शुभारम्भ

युनाइटेड भारत सोनभद्र।
67 वी प्रदेश स्तरीय तीन दिवसीय विद्यालयी खेलकूद बालक बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबर्ट्सगंज के प्रांगण लग 28 नवंबर को भव्य समारोह के साथ सुभारम्भ किया गया।
प्रतियोगिता के संयोजक फादर आलबर्ट प्रवीण लोबो ने सभी अगनतुको का अभिवादन करते हुए सभी को कैप लगाकर व बैज अलंकरण से सम्मानित किया गया ।उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता मे प्रदेश के सभी 18 मंडलो के प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे है ।प्रतियोगिता का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित व कबूतर उड़ाकर किया गया।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत एवं जिला विद्यालय निरीक्षक/डी डी आर राजेंद्र प्रसाद यादव उपस्थित रहे।सदर प्रमुख श्री रावत ने अन्य मंडल व जनपद से आये अधिकारियों,कोच,व्यायाम शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा कि तीरंदाजी की परम्परा प्राचीन काल से चली आ रही है,रामायण और महाभारत काल मे भी धनुष व तीर चलाने का प्रचलन रहा,महान धनुर्धर के रूप मे अर्जुन,करण,श्री राम,लक्ष्मण,परशुराम को जाना जाता है।तीरंदाजी विधा मे सोनभद्र के तीरंदाज भी अपने कला कौशल का बहुत सुंदर प्रदर्शन कर रहे है, यहाँ के जन प्रतिनिधि भी खेल विधा पर विशेष सहयोग कर रहे है।उन्होंने सभी मंडलो से आये प्रतिभागियों को नेक इरादा,मैत्री पूर्ण वातावरण मे प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने की अपील किया।
इस अवसर पर मंडल के क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह,जिला क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार राव तथा खेल अध्यापक जगदम्बा प्रसाद,संतोष त्रिपाठी,अनिल सिंह ,प्रबंधक सुशील चौबे, प्रधानाचार्य उमाकांत मिश्र,गणेश देव पाण्डेय,डा बृजेश सिंह,शैलेन्द्र चौबे,डी पी सिंह,संगीता श्रीवास्तव,आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button