IPL 2026: मानसिक तनाव में हार्दिक पंड्या, मुंबई इंडियंस छोड़ने का बना चुके हैं मन! IPL 2026 के बाद बड़ा फैसला संभव

लगातार हूटिंग और खराब प्रदर्शन के बीच टूटे हार्दिक पंड्या

IPL 2026:  आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लगातार हार, फैंस की हूटिंग और कप्तानी के भारी दबाव के कारण हार्दिक मानसिक तनाव और थकावट से गुजर रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने मुंबई इंडियंस से अलग होने का मन बना लिया है।

सूत्रों के अनुसार, हार्दिक पंड्या ने टूर्नामेंट खत्म होने से कई हफ्ते पहले ही टीम मैनेजमेंट को अपने फैसले की जानकारी दे दी थी। माना जा रहा है कि दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग होने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं।

रोहित शर्मा की जगह कप्तानी संभालने के बाद बढ़ा दबाव

साल 2024 में जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था, तभी से टीम के फैंस दो हिस्सों में बंट गए थे। सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक हार्दिक को लगातार आलोचना और हूटिंग का सामना करना पड़ा।

वानखेड़े स्टेडियम में कई बार फैंस ने खुलकर नाराजगी जताई। टीम के खराब प्रदर्शन ने इस दबाव को और ज्यादा बढ़ा दिया।

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का बेहद खराब प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम 14 में से 10 मुकाबले हार गई और पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर रही। कप्तान के तौर पर हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा।

बतौर बल्लेबाज और कप्तान दोनों भूमिकाओं में संघर्ष करते दिखे हार्दिक को लगातार आलोचना झेलनी पड़ी। कई मैचों में उनकी रणनीति और फैसलों पर सवाल उठाए गए।

IPL 2026: ‘बेखौफ’ रजत पाटीदार ने गुजरात को रौंदा, लगातार दूसरी बार IPL फाइनल में पहुंची RCB

मानसिक तनाव और थकावट से गुजर रहे हार्दिक

रिपोर्ट्स के अनुसार, लगातार आलोचना और दबाव के कारण हार्दिक पंड्या मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। फ्रेंचाइजी के अंदर भी माहौल आसान नहीं रहा और प्लेऑफ की रेस से बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट और हार्दिक के बीच कई दौर की बातचीत हुई।

सूत्रों का दावा है कि हार्दिक अब नई शुरुआत करना चाहते हैं और इसी वजह से मुंबई इंडियंस छोड़ने का फैसला लगभग तय माना जा रहा है।

क्या फिर गुजरात टाइटंस में लौट सकते हैं हार्दिक?

क्रिकेट गलियारों में अब इस बात की भी चर्चा शुरू हो गई है कि क्या हार्दिक पंड्या एक बार फिर गुजरात टाइटंस में वापसी कर सकते हैं। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने आईपीएल 2022 का खिताब जीता था और 2023 में टीम फाइनल तक पहुंची थी।

हालांकि अभी तक हार्दिक या मुंबई इंडियंस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

हार्दिक पंड्या का मुंबई इंडियंस से अलग होना आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े घटनाक्रमों में से एक साबित हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो इससे सिर्फ मुंबई इंडियंस ही नहीं, बल्कि पूरे आईपीएल का समीकरण बदल सकता है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पंड्या अपने भविष्य को लेकर क्या फैसला लेते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button